फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife ko maut ke ghat utara

पिटाई से नाराज होकर पत्नी ने मौत के घाट उतारा

Tue, 29 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
wife ko maut ke ghat utara
पिटाई से नाराज होकर पत्नी ने मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर में उमेश का अधजला शव मिलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के विभूति नगर में उमेश की हत्या उसकी पत्नी ने पिटाई से नाराज होकर कर दी। पूछताछ के दौरान सुमन ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उमेश ने नशे में उसकी जमकर पिटाई की थी। इससे वह नाराज थी और दुपट्टे से उमेश की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना में अपने विरोधियों को फंसाने के लिए शव को जला दिया। इसके बाद पहले एक अधिवक्ता के पास और फिर कोतवाली पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश शराब और गांजा-भांग का लती था। नशेबाजी में उसने घर का ज्यादातर सामान बेच दिया था। यहां तक कि पत्नी सुमन के बिछिये भी बेच दिए थे। उधर, सीओ ने बताया कि सुमन उमेश की दूसरी पत्नी थी, जबकि उमेश भी सुमन का दूसरा पति था।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत में था वांछित
सांडी थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी राजेश कुमार की सात जनवरी 2018 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। राजेश कुमार की पत्नी गीता देवी ने उमेश पर जहरीला पदार्थ खिलाकर राजेश की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तो गीता ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर राजेश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन विवेचना के दौरान इसे धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में तरमीम कर दिया गया था। इसी मामले में उमेश वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed