फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife killed by shot fired at young man in dispute over money transaction

इटावा: रुपए के लेनदेन के विवाद में युवक पर चलाई गोली से पत्नी की मौत

Fri, 20 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wife killed by shot fired at young man in dispute over money transaction
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के गौरापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह मैनपुरी से आए बाइक सवार चार हमलावरों ने रुपये के लेनदेन में एक व्यक्ति पर फायर कर दिया। गोली उसके पास खड़ी पत्नी को जा लगी। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पति के साथ मायके में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने आईं थी।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के मलुपुर गांव निवासी प्रभाकांत यादव अपनी पत्नी संगम (28) के साथ दो दिन पहले फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ पचावली रोड स्थित गौरापुरा गांव ससुराल में आए थे। यहां उन्हें श्राद्ध भोज में शामिल होना था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी ससुराल में बाइकों पर सवार चार लोग आए और उन्होंने प्रभाकांत को घर के बाहर बुलाया।
विज्ञापन


इसी बीच उनकी पत्नी भी आ गईं। बाइक सवारों में से किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर होने पर वे झुक गए और गोली उनके पास खड़ी पत्नी को जा लगी। आनन-फानन में पत्नी को पहले जेके हास्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दौरान पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया गया है। मामले की जांच चल रही है। घटना की सूचना काफी देर बाद दी गई। हमलावराें की धरपकड़ के लिए एसओजी टीम लगाई गई है। 2-3 मोटरसाइकिलों पर चार लोगों के मैनपुरी से आने की जानकारी मिली है। तीन नाम भी सामने आए हैं। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed