फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife insisted on going to Maha Kumbh husband jumped in front of Vande Bhara, the body was sent for post mortem

UP: पत्नी महाकुंभ जाने की जिद पर अड़ी, पति वंदेभारत के आगे कूदा…मौत, लोग बोले- कुछ सुनना नहीं चाहती थी महिला

Sat, 08 Feb 2025 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Feb 2025 09:19 AM IST
सार

Kanpur News: दंपती के ठीक पीछे खड़े युवक ने बताया कि महिला पति से महाकुंभ जाने की जिद कर रही थी। युवक की साली अपनी बहन को समझा रही थी, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन
Wife insisted on going to Maha Kumbh husband jumped in front of Vande Bhara, the body was sent for post mortem
वंदेभारत ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को झारखंड जाते समय दंपती में विवाद हो गया। पत्नी पहले महाकुंभ जाने की जिद कर रही थी। विवाद बढ़ने पर युवक ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। इस वजह से अयोध्या वंदेभारत (22436) पौन घंटे सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन

झारखंड के धनबाद, कौआ बांध, गोविंदपुर निवासी सूरज यादव (26) पत्नी शोभा कुमारी, साली व सास कानपुर में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। ये झारखंड अपने घर जाने के लिए शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल पहुंचे। इस दौरान दंपती में विवाद हो गया।

विज्ञापन

वंदेभारत एक्सप्रेस के आगे कूद गया सूरज
इस दौरान दिन में करीब 11 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-7 पर अयोध्या वंदेभारत एक्सप्रेस आ गई तो सूरज ट्रेन के आगे कूद गया। सी-14 कोच के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। अपने भाई को दिल्ली छोड़ने सेंट्रल स्टेशन पहुंचे काकादेव निवासी मोहित ने बताया कि वह दंपती के ठीक पीछे खड़ा था।

विज्ञापन

कह रहा था- पहले वहां हो आएं, फिर महाकुंभ चलना
महिला पति से महाकुंभ जाने की जिद कर रही थी। युवक की साली अपनी बहन को समझा रही थी, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। लखनऊ जा रहे लाल बंगला निवासी गुलफाम ने बताया कि युवक कह रहा था कि इतने दिन बाद घर जाने का मौका मिला है, पहले वहां हो आएं, फिर महाकुंभ चलना।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लेकिन उसकी पत्नी जिद पर अड़ी थी। विवाद होते समय ही वंदेभारत आ पहुंची और युवक ने छलांग लगा दी। जीआरपी थाना प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि सूरज परिजनों के साथ कानपुर में ईट-भट्ठे पर काम करता था। पत्नी से विवाद होने पर उसने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed