फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife hit with shovel for not giving money for liquor

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को मारा फावड़ा

Sat, 14 Aug 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Wife hit with shovel for not giving money for liquor
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। निराला नगर में नशे में धुत पति ने शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर एंबुलेंस से महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के निराला नगर निवासी रंजना सविता ने रसूलाबाद सीएचसी में उपचार के दौरान बताया कि शुक्रवार दोपहर वह घर पर थी। तभी पति रामू सविता नशे में धुत होकर घर आया और शराब के लिए 200 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इंकार करने पर उसे फावड़े से हमला कर अधमरा कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के बाद पड़ोसियों ने एंबुलेंस को फोन कर मोहल्ले में बुलाया। इसके बाद घायल महिला को रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने प्राथमिक उपचार के उसके सिर में गंभीर चोट होने के कारण हैलट रेफर कर दिया है। कस्बा प्रभारी जयसिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed