{"_id":"61e321c155a4791c7e7b8900","slug":"wife-had-done-the-murder-of-the-watchman-together-with-the-lover-akbarpur-news-knp6755471106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चौकीदार पप्पू बाल्मीकि के हत्यारोपी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। हथूमा गांव में आठ जनवरी को सुअर फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। इसमें प्रेमी का भाई व उसका एक दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। मृतक के बेटे ने मां के कहने पर फार्म हाउस के मालिक समेत चार पर फर्जी आरोप लगा कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हथूमा गांव के पप्पू लाल बाल्मीकि (48) की अशोक कटियार के सुअर फार्म हाउस पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे शिवम ने फार्म हाउस के मालिक सिकंदरा निवासी अशोक कटियार समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि चौकीदारी का बकाया 80 हजार मांगने पर पिता को मार दिया गया। मामले की विवेचना सीओ डेरापुर शिव ठाकुर कर रहे थे। शुरुआत में पुलिस को नामजदगी गलत लग रही थी। छानबीन में सामने आया कि पप्पू लाल बाल्मीकि की पत्नी सुनीता का गांव के ही नीरज से प्रेम संबंध है। नीरज वारदात के बाद से फरार था। सीओ ने बताया कि शनिवार सुबह नीरज उसके भाई शिवकांत व दोस्त कमल को अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, पप्पू की पत्नी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में नीरज ने बताया कि वह पप्पू की पत्नी से कोर्ट मैरिज करना चाहता था। पप्पू के जिंदा रहते ये संभव नहीं था। सुनीता से चर्चा के बाद उसके पति को रास्ते से हटा दिया। नीरज की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बांका बरामद कर लिया है। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, हत्या में नामजद किए गए फार्म हाउस के मालिक समेत चारों आरोपियों को एफआईआर से हटा दिया गया।
विज्ञापन
पति से अक्सर होता था विवाद
सुनीता के चालचलन को लेकर पति से अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर पप्पू, अशोक कटियार के फार्म हाउस में चौकीदारी करने लगा। साथ ही 24 घंटे वहीं रहने लगा। घटना वाले दिन पत्नी ने साजिश के तहत फोन करके उसे घर बुलाकर खाने में नशीली गोलियां डालकर खिला दी। इसके बाद फार्म हाउस सोने भेज दिया। वहां नीरज, शिवकांत व कमल टट्टर के नीचे सो रहे पप्पू के पास पहुंचे। शिवकांत व कमल ने उसे पकड़ लिया। नीरज ने ताबड़बोड़ कई वार करके मार दिया।
चार साल पहले नीरज के साथ चली गई थी सुनीता
मृतक पप्पू लाल बाल्मीकि की पत्नी सुनीता के आठ साल से प्रेम संबंध हैं। ये बात दोनों ने पुलिस को बताया। साथ ही ये भी बताया कि चार साल पहले दोनों साथ भाग गए थे। पप्पू के काफी प्रयास के बाद वह घर तो आ गई लेकिन उससे मिलना बंद नहीं किया। समझाने बाद भी वह पप्पू की बात मानने को तैयार नहीं थी।
बिना तलाक के नहीं हो सकती कोर्ट मैरिज
नीरज, सुनीता से कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहा था। उसने इसकी चर्चा अपने घर में भी की थी। इस पर नीरज के बड़े भाई ने कह दिया कि पति के रहते उसकी पत्नी से कोर्ट मैरिज नहीं की जा सकती है। ये बात नीरज के दिमाग में बैठ गई। उसने पप्पू को मारने की साजिश शुरू कर दी। सुनीता से बात की तो तैयार हो गई। फिर भाई व दोस्त को अपने साथ तैयार किया। वहीं, पप्पू व सुनीता ने कुछ समय के लिए साजिश के तहत दूरी बना ली। ताकि गांव में ये संदेश चला जाए कि अब दोनों में कोई मतलब नहीं है।
शव को ले जाने की थी कोशिश
पप्पू की हत्या के बाद उसके शव को ले जाने की भी साजिश थी ताकि उसे कहीं दूर फेंक दें। लेकिन घटना के दौरान ही सत्यम जाग गया। इससे तीनों को मौके से भागना पड़ा। जाते समय हत्या में प्रयुक्त किया गया बांका जरौली रसधान मार्ग पर बंबा के पानी में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने नीरज की निशानदेही पर बरामद कर लिया। नीरज ने कहा कि कोई अफसोस नहीं है। रिहा होने के बाद सुनीता से कोर्ट मैरिज करेंगे।