फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife got her husband killed, conspired with two brothers, climbed on the tank to avoid action

Kanpur Crime: पत्नी ने करवाई पति की हत्या, दो भाइयों के साथ रची थी सजिश, कार्रवाई से बचने के लिए टंकी पर चढ़ी

Wed, 31 May 2023 10:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 May 2023 10:06 AM IST
सार

Kanpur News: 29 अप्रैल को गोविंदनगर के युवक का शव फतेहपुर में पांडु नदी में उतराता मिला था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने ही दो भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Wife got her husband killed, conspired with two brothers, climbed on the tank to avoid action
हत्यारोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र से 27 अप्रैल को लापता हुए युवक का शव सोमवार को फतेहपुर में नदी में उतराता मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने ही अपने दो भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला के दोनों भाइयों को सोमवार को जेल भेजा था।

विज्ञापन

महिला ने कार्रवाई से बचने के लिए मंगलवार को गुजैनी पानी की टंकी पर चढ़कर ड्रामा किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दादानगर, साइट नंबर पांच निवासी कबाड़ का काम करने वाला शकील (40) 27 अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन

30 अप्रैल को अफसाना ने गोविंदनगर थाने में गुजैनी गांव निवासी दो युवकों पर उसे लोन के सिलसिले में बैंक ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस शकील की तलाश में जुटी थी। इस बीच 29 अप्रैल को फतेहपुर बकेवर में पांडु नदी में मिले शव की शिनाख्त शकील के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों के साथ मिलकर रची थी साजिश
इस पर शकील के पिता इस्माइल ने बहू अफसाना व उसके दो भाइयों सलाम, अयूब पर हत्या का आरोप लगा डीसीपी साउथ से जांच की मांग की। एसीपी बाबूपुरवा संतोष सिंह ने बताया कि महिला ने पति से छुटकारा पाने के लिए भाइयों संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। उसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

सर्विलांस में फंसे, फिर कबूली वारदात
सर्विलांस की मदद से पता चला कि वारदात के वक्त अफसाना और उसके दोनों भाइयों की लोकेशन साढ़ थाना क्षेत्र में ही थी। पुलिस ने सलाम और अयूब को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल ली। पूछताछ में बताया कि शकील शराब पीकर अफसाना को प्रताड़ित करता था।

बहन के कहने पर पिलाई थी शराब
बहन के कहने पर ही उन्होंने शकील को साढ़ थाना क्षेत्र में पांडुनदी पुल के पास शराब पिलाई। इसके बाद पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव व बाइक नदी में फेंक दी थी। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या, साजिश रचने व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाते हुए सलाम, अयूब को जेल भेज दिया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए टंकी पर चढ़ की नौटंकी
पुलिस अफसाना की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी कि मंगलवार को उसने गुजैनी अंबेडकरनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने उसे किसी तरह समझाबुझा कर नीचे उतरवाया और गोविंदनगर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed