फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife gambles online...threatens to kill if she protests

Kanpur News: पत्नी ऑनलाइन जुआ खेलती है...विरोध करने पर देती है हत्या की धमकी

Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wife gambles online...threatens to kill if she protests
कानपुर। काकादेव थाने में एक युवक ने अपनी पत्नी और एक डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पत्नी ऑनलाइन जुआ खेलती है और खिलवाती है। विरोध करने पर पीटती और हत्या करने की धमकी देती है। उन्होंने कुछ समय पहले कार में एक डॉक्टर के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस पर वीडियो बनाने पर दोनों ने हाथापाई कर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि पत्नी ने जुआ खेलने से रोकने पर धमकाया है।
विज्ञापन

बादशाहीनाका के नौघड़ा निवासी युवक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनकी पत्नी कर्मचारी राज्य बीमा ऑफिस में कार्यरत है। उनकी शादी 25 नवंबर 2020 को हुई थी। आरोप है कि करीब दो साल से पत्नी का आचरण संदेहात्मक होने के कारण उन्होंने उनके बैंक खाते देखे तो पाया कि उसमें रुपये नहीं हैं। एक प्राइवेट बैंक से लोन लेने की जानकारी मिली। जब पत्नी से पूछताछ की तो वह मारपीट और गालीगलौज करने लगी।
विज्ञापन

पति के अनुसार दबाव पड़ने पर बताया कि वह कुछ लोगों के साथ ऑनलाइन जुआ खेलती है और खिलवाती है। पीड़ित के अनुसार पत्नी ने उनके खिलाफ थाना बादशाहीनाका में एक प्रार्थना पत्र दिया लेकिन 10 जनवरी 2024 को खुद माफी मांगते हुए समझौता कर लिया। 15 नवंबर 2025 को उन्होंने पत्नी का पीछा किया तो वह काकादेव में एक जनप्रतिनिधि की गली में स्विफ्ट कार में एक डॉक्टर के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम डॉ. सौरभ बताया। पत्नी पर जहर देकर मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। इस संबंध में काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर महिला और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed