{"_id":"5ae983b14f1c1b5d098b7914","slug":"wife-complained-of-husband-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का पारा हाई, पुलिस ने एक न सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का पारा हाई, पुलिस ने एक न सुनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 May 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ अपनी पत्नी को देखकर पति का पारा हाई हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पति की एक न सुनी और उसपर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। मामला यूपी के हरदोई जिले का है। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के शंक्करबख्शपुरवा निवासी गुड्डू गुप्ता पुत्र रामाधीन गल्लामंडी में आढ़ती है। उसने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी आशानगर में रहती है। दूसरी पत्नी आजादनगर में किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
गुड्डू ने बताया कुछ दिन पहले उसका दूसरी पत्नी से विवाद हो गया था। उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का तत्यौरा निवासी युवक से रिश्ता हैं। जिस पर गुड्डू दो दिन से नजर रखे था। मंगलवार को वह युवक उसकी पत्नी के घर पहुंच गया। इसकी जानकारी उसे मिलने पर वह भी मौके पर आ गया। पत्नी के साथ युवक को देखकर वह उससे भिड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले से प्रेमी फरार हो गया। महिला ने पति की गलती बता गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया मामला संज्ञान में है। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन