फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife committed suicide due to husband's deride

पति के तानों से तंग पत्नी ने उठाया दर्दनाक कदम, शादी के 6 साल भी नहीं हुई संतान, ये सब कहता था

Wed, 23 Jan 2019 09:02 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Jan 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
wife committed suicide due to husband's deride
डेमो
शादी के 6 साल बाद भी बच्चे न होने पर पति के तानों से तंग महिला ने दर्दनाक कदम उठा लिया। इलाज के दौरान महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली के आमपुरवा निवासी आनंद राव की 2013 में हरदोई के हसनापुर गांव में रहने वाले विश्राम की 26 वर्षीय बेटी दुर्गा से शादी हुई थी। शादी के 6 साल बाद भी दुर्गा नि:संतान थीं। इससे पति और ससुराल पक्ष के लोग ताने देते थे, तरह-तरह की बातें करते थे।
विज्ञापन

पति के तानों से आहत होकर जहरीला पदार्थ पी लिया

मंगलवार दोपहर पति आनंद राव के तानों से आहत होकर शाम सात बजे घर में रखी जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे हालत बिगड़ गई। पति आनंद राव और उसका भाई नंदलाल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे दुर्गा ने दम तोड़ दिया।

जानकारी पर दुर्गा का भाई नारद परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। नारद ने बताया कि संतान न होने से बहन को पति और ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed