{"_id":"5ac0e8984f1c1bd9618b4e27","slug":"wife-commits-suicide-in-dispute-of-hundred-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रु के छुट्टे का विवाद बना मौत कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 रु के छुट्टे का विवाद बना मौत कारण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 01 Apr 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में सौ रुपये के छुट्टे को लेकर हुए विवाद में महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना श्रीनगर कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज की है।
यहां का राजेंद्र साहू बस स्टैंड पर चाट की ठेलिया लगाता है। रविवार की सुबह 10 बजे राजेंद्र ने पत्नी ज्योति (24) से 100 रुपये के फुटकर पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद राजेंद्र चाट की ठेलिया लेकर बस स्टैंड चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने काम में गए थे।
लगभग 11 बजे ज्योति ने सूना घर पाकर कमरे के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मकान से धुआं उठता देख परिजन दौड़े और पड़ोसियों की मदद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सीओ चरखारी दिनेश कुमार और तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतका के दो पुत्र ढाई वर्षीय राज और तीन माह का रंजीत है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक मायके के लोग नहीं पहुंचे थे।