{"_id":"592d94494f1c1bed1abdb646","slug":"wife-brutally-murdered-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, वजह जान चौंक जाएंगे आप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, वजह जान चौंक जाएंगे आप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 30 May 2017 09:30 PM IST
सार
-10 साल पहले हुई थी शादी
-मायके से 50 हजार रुपये न लाने पर पति ने की वारदात
-पुलिस ने चार पर रिपोर्ट दर्ज कर पति और देवर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बांदा शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में कुंती (32) रविवार रात अपने कमरे में तीन बच्चों के साथ सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पति सुरेश कमरे में पहुंचा और मायके से 50 हजार रुपये न मांगने पर झगड़ने लगा। कुछ ही देर बाद सुरेश ने कुंती पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी पति ने उसके सीने और पेट में चाकू मारे। चीख-पुकार सुनकर घर वाले और पड़ोसी दौड़े।
विज्ञापन
खून से लथपथ कुंती को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए और घर में छिपे आरोपी पति और उसके भाई मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी मृतका के पिता मिश्रीलाल ने बताया कि 10 साल पूर्व शादी की थी। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व नगर पालिका में सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए पति मायके से 50 हजार रुपये लाने के लिए कुंती पर दबाव बना रहा था। पति और ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। बात-बात पर उसे पीटते थे।
पति ताना देता था कि 50 हजार रुपये न मिलने से उसकी नौकरी नहीं लगी। इसी खुन्नस में पति ने उसकी हत्या कर दी।
कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सुरेश कुमार, ससुर हीरालाल, जेठ रामऔतार और देवर मुकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पोस्टमार्टम हाउस में भिड़े दोनों पक्ष
मायके और ससुराल के लोग पोस्टमार्टम हाउस आपस में झगड़ते रहे। दोनों पक्षों के लोगों का भारी जमावड़ा रहा। कई बार दोनों में तीखी झड़पें हुईं। मारपीट तक की नौबत आ गई। अफरातफरी का माहौल रहा। पोस्टमार्टम ड्यूटी में आए पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया।