फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife brutally murdered her husband

पति की कमाई आशिक पर लुटाई! फिर दी ऐसी दर्दनाक मौत सिहर उठा पूरा इलाका

Sat, 10 Nov 2018 08:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
wife brutally murdered her husband
छानबीन करता डॉग स्वाक्वायड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक महिला ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। स्वॉट प्रभारी ने बताया कि महिला का अहमदाबाद के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके साथ ही रनवीर ने पत्नी को तीन लाख रुपये दिए थे। उन रुपये को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका था। रनवीर को शक था कि ये रुपये पत्नी ने उसी युवक को दे दिए हैं।  
विज्ञापन


थाना शमसाबाद के गांव किसरौली निवासी रनवीर सिंह राजपूत (40) कई साल से ससुराल थाना मऊदरवाजा के गांव गुतासी में रहता था। रनवीर सिंह अहमदाबाद में सब्जी का काम करता था। उसके साथ पत्नी किरन उर्फ नन्हीं देवी भी रहती थी। पुलिस के अनुसार, किरन को वहां एक युवक से प्रेम हो गया। इसकी जानकारी होने पर रनवीर ने उसे गुतासी भेज दिया था। दिवाली के त्योहार पर रनवीर सिंह एक नवंबर को गांव आया था। दिवाली के दिन रनवीर का पत्नी से विवाद हो गया तो वह रुपये का तगादा करने लगा। इसे लेकर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

wife brutally murdered her husband
रनवीर की पत्नी किरन से जानकारी करते एसओ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, शराब पीने के बाद रात में रनवीर घर पहुंचा तो किरन ने कमरे में ईंटों से कूंच कर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह घर के बाहर निकली और अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाने लगी। एएसपी त्रिभुवन सिंह, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष दधिबल तिवारी, स्वॉट प्रभारी कुलदीप दीक्षित, डॉग स्वाक्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की और लोगों से पूछताछ की।

पुलिस को महिला पर शक हो गया। पहले उसने पूछताछ पर बताया कि उसकी बेटी पूजा और बेटा दीपक पास में मामा के यहां चले गए थे। वह छत पर जाकर सो गई। रात में किस समय पति घर आया, उसे नहीं पता चला। सुबह जब वह चाय देने के लिए गई तो चारपाई के नीचे शव पड़ा हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ होने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। स्वॉट प्रभारी ने बताया कि महिला का अहमदाबाद के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके साथ ही रनवीर ने पत्नी को तीन लाख रुपये दिए थे। उन रुपये को लेकर भी कई बार विवाद हो चुका था। रनवीर को शक था कि ये रुपये पत्नी ने उसी युवक को दे दिए हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed