{"_id":"5a04100d4f1c1b6f548bbf6e","slug":"wife-beaten-husband-on-road-due-to-illicit-relation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साली से अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी ने रोड पर की जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली से अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी ने रोड पर की जमकर धुनाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
फोन पर परिजनों को जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को छोड़कर साली से अवैध संबंध रखने पर आक्रोशित पत्नी ने रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक रोककर चालक पति की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी शादी
डेमो पिक
औरैया के थाना दिबियापुर के गांव बिहारीपुर निवासी विनीता पुत्री कुलदीप की शादी दो साल पहले असनीत पुत्र इच्छाराम निवासी अस्तपुरा बकेवर इटावा के साथ हुई थी। कुलदीप पेशे से ट्रक चालक है। पति के अक्सर मारने पीटने से तंग आकर विनीता छह माह की बच्ची को लेकर मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साली से प्रेम मिलाप करते समय पत्नी ने देख लिया
डेमो पिक
मंगलवार सुबह कुलदीप सीमेंट लाद कर लहरापुर जाते समय ससुराल मे रुक गया। कुलदीप का उसकी अविवाहित साली से अवैध संबंध थे। मंगलवार रात साली से प्रेम मिलाप करते समय पत्नी ने देख लिया। जिससे दोनों में लड़ाई हुई और पति बुधवार सुबह ट्रक लेकर गांव से भाग आया।
पति को ट्रक से उतारकर जमकर उसकी धुनाई की
डेमो पिक
कंचौसी रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण ट्रक रुक गया। पीछे से पत्नी भी वहां पहुंच गई और पति को उतारकर जमकर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर भीड़ लग गई। तभी चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद परिजनों के आने पर पत्नी भी वहां से चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रासिंग से हटाया।