{"_id":"64a6e380c01bb66624065ef5","slug":"wife-beat-husband-with-stick-in-kanpur-dehat-video-viral-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: पति को पैसों का हिसाब मांगना पड़ा भारी, पत्नी ने रस्सी से बांधकर लाठी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: पति को पैसों का हिसाब मांगना पड़ा भारी, पत्नी ने रस्सी से बांधकर लाठी से पीटा, वीडियो वायरल
Thu, 06 Jul 2023 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jul 2023 09:58 PM IST
सार
Kanpur Dehat: यूपी के कानपुर देहात में हिसाब मांगने पर पत्नी ने पति की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है।
विज्ञापन
डंडे से पति को पीटती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में अकबरपुर क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव में पैसों का हिसाब मांगने पर गुरुवार को एक महिला ने पति को रस्सी से बांधकर लाठियों से पीटा। इसमें महिला की बहन ने भी सहयोग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
अकबरपुर क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बड़े भाई के साथ बनारस में रहकर कुल्फी का ठेला लगाता है। वह हर महीने घर के खर्च के लिए पत्नी सुशीला को पैसे भेजता रहता था। इस बार खाते में पैसा न डालकर वह खुद ही बनारस से घर आया था। पिछले हफ्ते उसकी साली भी उसके घर आई थी। घर आने पर पता चला कि खर्च के लिए पत्नी ने आठ क्विंटल गेहूं बेच दिए हैं। इस पर उसने बनारस से भेजे पैसों का पत्नी से हिसाब मांगा तो विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद पत्नी सुशीला ने बहन के साथ मिलकर उसके हाथ पैर बांधे और घर से बाहर लाकर उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। यह देख उसकी मां बीच बचाव करने आई पर पत्नी व साली ने उनकी भी नहीं सुनी। घर के बाहर हो रही मारपीट का वीडियो पास में खड़ी एक महिला ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर मामले की जांच की गई है। शिव कुमार की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार किया जाएगा।