{"_id":"5ceed502bdec2207073c616e","slug":"wife-beat-husband-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की इन हरकतों से परेशान हुई पत्नी, मायकेवालों को बुलाकर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की इन हरकतों से परेशान हुई पत्नी, मायकेवालों को बुलाकर जमकर पीटा
Thu, 30 May 2019 12:22 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पति की नशेबाजी और मारपीट से आजिज पत्नी ने अपने मायके वालों को घर बुलाया। इसके बाद पति को जमकर पीटा। आक्रोशित मायके वालों ने अन्य ससुराली जनों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद पत्नी अपने सारे कपड़े व जेवरात लेकर मायके चली गई। पति ने तहरीर थाना पुलिस को दी है। घटना कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र की है।
चौबेपुर के दीपुर निगोहा निवासी राम आसरे की शादी तीन साल पहले ग्राम चिलौली थाना रूरा, जिला कानपुर देहात निवासी रेखा से हुई थी। रामआसरे नशे का आदी है। आए दिन पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता हैं। बुधवार को भी रामआसरे ने रेखा को मारा-पीटा। इसके बाद रेखा ने मायके वालों को बुलवाकर रामआसरे की जमकर पिटाई करवा दी।
बीच-बचाव करने पर सास राजेश्वरी को भी पीटा। रामआसरे को गंभीर चोटें आईं। पुलिस पूछताछ में राम आसरे ने बताया कि रेखा उस पर ससुराल में रहने का दबाव बना रही थी। घर में विधवा मां की देखभाल वही करता है। उप निरीक्षक सुरेश पटेल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।