{"_id":"66b3155a6190dc7fdf0f4ae8","slug":"wife-and-children-kept-pleading-from-the-window-electrician-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी-बच्चे खिड़की से लगाते रहे गुहार, इलेक्ट्रीशियन ने फंदे से लटककर जान दी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी-बच्चे खिड़की से लगाते रहे गुहार, इलेक्ट्रीशियन ने फंदे से लटककर जान दी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 07 Aug 2024 12:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:04 PM IST
सार
Kanpur News: हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में एक इलेक्ट्रीशियन ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, पत्नी और बच्चों ने खिड़की से रो-रोकर उसे रोकने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में हनुमंत विहार थानाक्षेत्र निवासी एक इलेक्ट्रीशियन ने पत्नी-बच्चों के सामने ही फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी जबतक किसी को मदद के लिए बुलाती, पति ने दम तोड़ दिया। बसंत बिहार निवासी राहुल गुप्ता (34) पेशे से इलेक्ट्रीशियन था।
विज्ञापन
मृतक के साले सानू ने बताया कि सोमवार रात राहुल घर लौटा और बिना किसी से कुछ कहे खुद को कमरे में चला गया। बिना बात किए कमरे में जाने पर पत्नी सोनी पीछे गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। सोनी और बच्चे अंशु व गुल्लू ने कमरे के रोशनदान से झांककर देखा तो राहुल फंदा बना रहा था। पत्नी-बच्चों ने रो-रोकर उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
साथ ही मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन किसी के भी आने से पहले राहुल पंखे में दुपट्टे से बनाए फंदे पर लटक गया। सोनी के मुताबिक दो माह पहले राहुल की गाड़ी से एक युवक का एक्सीडेंट होने के बाद 20 हजार रुपये में समझौता हुआ था। इन्हीं रुपयों को लेकर राहुल काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन