फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Widow Physically abused on the pretext of marriage in Hardoi, then forcibly aborted

हरदोई में विधवा से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 10:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:58 PM IST
सार

टड़ियावां थाना क्षेत्र में विधवा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों के बीच में सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बता दें कि विधवा के पति की 11 साल पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Widow Physically abused on the pretext of marriage in Hardoi, then forcibly aborted
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में एक विधवा से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबाव देकर गर्भपात भी कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

टड़ियावां थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में एक महिला का कहना है कि उसके पति कि एक सड़क हादसे में 11 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि उसके ही गांव का रहने वाला चंदन सिंह शादी का झांसा देकर उसे चोरी-छिपे मिल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच वह जब गर्भवती हो गई, तो चंदन ने दबाव बनाकर गर्भपात भी करा दिया। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। थानाध्यक्ष नित्यानंद सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed