फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kalyanpur-Bithur Road will be widened

कल्याणपुर-बिठूर रोड चौड़ी होगी

Thu, 07 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kalyanpur-Bithur Road will be widened
सड़क - फोटो : amar ujala
कानपुर। कल्याणपुर-बिठूर रोड चौड़ी होगी। केडीए के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। केडीए जल्द ही यहां कार्य शुरू कराएगा। इस रोड के चौड़ी होने से बहुखंडीय आवासीय योजनाओं में रहने वालों और पर्यटन स्थल बिठूर के लिए आवागमन आसान होगा। मई से कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जीटी रोड कल्याणपुर से बिठूर जाने वाली सड़क सिंहपुर तिराहे तक सात मीटर चौड़ी है। सिंहपुर से बिठूर तक सड़क की चौड़ाई पांच मीटर है। इस मार्ग पर केडीए हाइट्स के नाम से मल्टीस्टोरी योजना, सिंहपुर से नवाबगंज जाने वाले मैनावती मार्ग पर केडीए ग्रींस मल्टीस्टोरी योजना के साथ ही निजी बिल्डिरों के एनआरआई सिटी सहित 10 से ज्यादा प्रोजेक्ट चल रहे हैं। भविष्य में यहां लाखों लोगों के बसने की संभावना है। ऐसे में सड़क  चौड़ी करने जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

मैनावती मार्ग चौड़ा करने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब केडीए ने कल्याणपुर-बिठूर रोड चौड़ा करने की योजना बनाई। इसके लिए सड़क के आसपास जमीन उपलब्ध है। चूंकि यह रोड पीडब्लूडी की है, इसलिए केडीए ने दो महीने पहले इस कार्य के लिए शासन को पत्र लिखकर एनओसी मांगी। विशेष सचिव अरविंद सिंह ने पीडब्लूडी के प्रमुख अभियंता (विकास), संबंधित विभागाध्यक्ष के अलावा केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज को पत्र लिखकर रोड चौड़ी और ड्रेनेज व्यवस्था करने के लिए सशर्त अनुमति दे दी है। जो दो शर्तें लगाई गई हैं उनमें पहली शर्त कार्य समाप्त होने के एक निश्चित पीरियड तक उसकी देखभाल करने और दूसरी शर्त में निर्माण के समय और कार्य समाप्त होने के बाद पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता से निरीक्षण की रखी गई है। इंजीनियर यह देखेंगे कि कार्य मानक के अनुसार हो रहा है या नहीं। केडीए अफसरों ने बताया कि जल्द से जल्द टेंडर कराए जाएंगे। कोशिश की जाएगी कि मई में यह कार्य शुरू हो जाए। छह महीने में कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed