{"_id":"9ee92de6bdfdd6f56019dc0ce331d2a8","slug":"why-vysya-shake-backward-in-politics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य मंथन करें राजनीति में पिछड़े क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य मंथन करें राजनीति में पिछड़े क्यों
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के समागम में आए मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि वैश्य खुद को सुधार लें तो उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
जिस प्रदेश (यूपी) में 18 फीसदी वैश्य हों, उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है तो वे खुद ही मंथन करें। अपने अंदर झांक कर देखें कि कहां कमी है। विजय वर्गीय ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता की प्रदेश में 100 टिकट वैश्यों को देने की मांग पर यह जवाब दिया।
विज्ञापन
सुमंत गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा वैश्यों की भागीदारी होगी तभी प्रदेश में उद्यमियों और व्यापारियों के खिलाफ लालफीताशाही खत्म होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यापारी वर्ग को पुलिस वाले एसटीएफ बनकर दिनदहाड़े लूट रहे हैं और सरकार खामोश है।
विज्ञापन
वैश्य समाज को कदम-कदम पर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है जबकि वही सरकार का खजाना भरते हैं। यह शोषण तभी थमेगा जब विधानसभा में 80 विधायक वैश्य समाज के हों।
धक्का-मुक्की, गाली-गलौज
कानपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के समागम में रविवार को वैश्य एकता तार-तार हो गई। मंच पर चढ़ने की होड़ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय के सामने संगठन से जुड़े लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई।
विजय वर्गीय के सामने करीब 20 मिनट तक बवाल होता रहा और वे मंच पर अकेले बैठे रहे। यह सब देखकर उन्हें कहना पड़ा कि वे विधायक सलिल विश्नोई के विशेष आग्रह पर यहां आए हैं, वरना ऐसे कार्यक्रम में आते नहीं।
मर्चेंट चैंबर हाल में मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए पूर्व सभासद विकास जायसवाल, सभासद अमित मेहरोत्रा, व्यापारी आनंद अग्रहरी साथियों के साथ मंच पर चढ़ने लगे तो वहां मौजूद अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महाचिव धर्मप्रकाश गुप्ता और अन्य लोगों ने उन्हें रोका। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
वहीं भाषण के दौरान खुसुर फुसुर करने पर भाजपा महासचिव ने धर्मप्रकाश गुप्ता को डांटा और कहा माइक पर आकर बोल लें। वियजवर्गीय को भेंट की तलवारः कैलाश विजयवर्गीय का भाजपाइयों ने तलवार भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सलिल विश्नोई, सत्यदेव पचौरी, रघुनंदन भदौरिया, बालचंद्र मिश्र, ओमप्रकाश, सुरेश अवस्थी, मानवेंद्र सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
राजनीति अधिकार यात्रा जुलाई में
प्रदेश में राजनीतिक हिस्सेदारी पाने के लिए वैश्य एकता परिषद जुलाई माह से तीन माह तक राजनीति अधिकार यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत मथुरा से होगी। इसी सिलसिले में तीन अप्रैल को इलाहाबाद में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और 15 मई को कानपुर में मंडल स्तरीय सम्मेलन होगा।
इनका हुआ सम्मान
विधायक सलिल विश्नोई, गोल्डी समूह के सुरेंद्र गुप्त, मनोज गुप्ता, रामेश्वर गुप्त, एमके सरावगी को वैश्य रत्न सम्मान दिया गया। लखीमपुर खीरी से आईं उपमा, रोहिणी और संतोषी को बहादुरी के लिए वीरांगना सम्मान मिला।