फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Why did SP say by tweeting Amar Ujala's news, say's police's insensitive face

सपा ने अमर उजाला की खबर ट्वीट कर क्यों कहा, पुलिस का संवेदनहीन चेहरा समाने आया, जानिए पूरा मामला

Tue, 05 May 2020 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 May 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Why did SP say by tweeting Amar Ujala's news,  say's police's insensitive face
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से अमर उजाला की खबर को सीएम यूपी को किया टैग - फोटो : amar ujala
कन्नौज में कोरोना संक्रमण के भय से जिला अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पशुपालक का शव पुलिस कूड़ा गाड़ी से ले गई थी। 'अमर उजाला डॉट कॉम' ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से अमर उजाला की खबर को यूपी सीएम कार्यालय को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस ट्वीट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी की ओर से कन्नौज एसपी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, एसपी ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर के नखासा मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय पशुपालक पप्पू पुत्र रतनलाल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


 

खांसी, बुखार और पीठ में दर्द होने से उन्हें कोरोना का भय हो गया था। दहशत में आकर रविवार रात जिला अस्पताल परिसर में स्थित पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह पुलिस ने क्रेन से शव उतरवाया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने पप्पू के शव को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

'अमर उजाला डॉट कॉम' ने पुलिस के इस संवेदनहीन रवैया पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया ‘कन्नौज में कोरोना के भय से आत्महत्या करने के मामले में पुलिस का संवेदनहीन चेहरा आया सामने। कूड़ा गाड़ी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अत्यंत दुखद! मृतक के परिजनों से संवेदना! दोषियों पर हो कार्रवाई। कोरोना भय न फैले ये सुनिश्चित करे सरकार।’  

इस ट्वीट के बाद सीएम योगी के निर्देश पर डीजीपी कार्यालय से कन्नौज एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को सौंप दी। सीओ सिटी ने बताया कि जांच शुरू की गई है। कूड़ा गाड़ी से किस हालात में शव ले जाया गया, इसकी जानकारी की जा रही है। सभी कारणों की छानबीन कर जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द एसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed