फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्याें बलात्कार के अाराेपियाें का बचाव कर रही है बीजेपी सरकार- अखिलेश यादव

Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
why BJP protecting the rape accused
सीएम याेगी अादित्यनाथ एवं अखिलेश यादव
उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का अाराेप लगने के बाद याेगी सरकार हर अाेर से सवालाें के जवाब में घिरी नजर अा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर बलात्कारियाें काे बचाने का अाराेप लगाया है। 

 






 
why BJP protecting the rape accused
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का एकमात्र एजेण्डा विकास है। उसका लक्ष्य सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। राजनीति में जाति-धर्म का घालमेल नहीं होना चाहिए। 

 
why BJP protecting the rape accused
अाराेपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का छिपा एजेंडा है कि समाज में असंतोष पैदा हो और विषमता में वृद्धि हो। गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत से बीजेपी की बोली बिगड़ गई हैं। भाषा की मर्यादा टूट गई है। सपा और बसपा के परस्पर सहयोग को षडयंत्र बताया जा रहा है। बीजेपी अपने कुप्रचार से 2019 के चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश में है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
why BJP protecting the rape accused
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। न्याय की बात कोई सुनने वाला नहीं है। बीजेपी राज में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। यह सरकार बलात्कारियों का बचाव कर रही है। बेटी बचाओं का नारा देती है और रोज ही बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed