फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP MLA CASE: योगी सरकार की किरकिरी होने के बाद हरकत में आए अधिकारी, जानें क्याें...?

Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
 Police arrest brother of rape accused BJP MLA Kuldeep
भाजपा विधायक कुलदीप अाैर थाने में पीड़िता का परिवार
उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा के दबंग विधायक पर दुष्कर्म के आरोप से योगी सरकार की किरकिरी होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। विधायक के भाई की गिरफ्तारी के साथ ही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच शुरू कर दी है।


 

 

 Police arrest brother of rape accused BJP MLA Kuldeep
पीडि़ता ने लगाया हत्या अाैर रेप का अाराेप

मंगलवार डीएम आवास पर दुष्कर्म पीड़िता के अलावा परिवारीजन पांच घंटे मौजूद रहे। पीड़ित परिवार से किन बिंदुओं पर पूछताछ केंद्रित रही, इस पर अधिकारी बोलने से बचते रहे। डीएम ने कहा कि मामले में एसआईटी की जांच शुरू हो गई है। जांच में दोषी मिलने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

 

 Police arrest brother of rape accused BJP MLA Kuldeep
न्याय के लिए दर दर की ठाेकरें खा रही है पीडि़ता

आरोपी विधायक के छोटे भाई की गिरफ्तारी के बाद भी परिजन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, अरुण सिंह समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पिता के अंतिम संस्कार के बाद करीब 12 बजे दुष्कर्म पीड़िता परिजनों के साथ डीएम आवास पहुंची। इसके बाद डीएम आवास का गेट मीडिया कर्मियों के लिए बंद कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
 Police arrest brother of rape accused BJP MLA Kuldeep
जेल जाने से पहले रेप पीड़िता के पिता का हुअा था चेकअप
इस बीच सीएम कार्यालय से पीड़िता को लखनऊ लाने के साथ ही पीड़ित पक्ष पर सुलह जैसे दबाव बनाने की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। करीब 3.15 बजे डीएम रविकुमार एनजी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। शासन से गठित एसआईटी के नेतृत्व में जांच की बात कही। परिवार की सीएम से मुलाकात के सवाल पर बोले कि  देर शाम तक मुलाकात संभव है।

 
विज्ञापन
 Police arrest brother of rape accused BJP MLA Kuldeep
थाने में बैठा रेप पीड़िता का परिवार
इसके बाद डीएम ने बात संभालते हुए कहा कि अभी परिवार की तरफ से सीएम से मिलने की कोई पेशकश नहीं की गई है। पीड़िता पर विधायक के समर्थन में दबाव बनाने के सवाल को डीएम ने नकार दिया। कहा कि पीड़ित परिवार काे प्रशासन के विश्वास के लिए उन्हें अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया है। दुष्कर्म पीड़िता को मीडिया के सामने पेश कर प्रशासनिक अधिकारियों ने सफाई पेश की है। डीएम ने कहा कि कोई कितना भी ताकतवर हो लेकिन दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed