फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   White topping road built for the first time in the city

Kanpur News: शहर में पहली बार बनी व्हाइट टाॅपिंग रोड

Sun, 22 Feb 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
White topping road built for the first time in the city
कानपुर। नगर निगम ने शहर में पहली बार व्हाइट टाॅपिंग रोड बनाई है। दावा है कि यह सड़क 40 टन तक लोड से प्रभावित नहीं होगी और 20-25 साल सही रहेगी। शनिवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इस सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर निगम ने गत दिवस रायपुरवा थाने से आचार्य नगर की तरफ 500 मीटर लंबी सीसी रोड बनाई है। इसकी ऊपरी सतह सफेद सी नजर आ रही है। इस व्हाइट टाॅपिंग मॉडल रोड की लागत 65 लाख रुपये है। मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि यह शहर की पहली व्हाइट टॉपिंग रोड है जिसे 150 मिलीमीटर मोटाई में एम-40 ग्रेड कंक्रीट से बनाया गया है। कंक्रीट में माइक्रोफाइबर सामग्री का उपयोग किया गया है। दरार रोकने के लिए चौकोर ब्लॉक कटिंग की गई है। जल निकासी के लिए ब्लॉकों के बीच विशेष डिजाइन तैयार की गई है जिससे वर्षा का पानी सीधे नालियों में पहुंच सके। नगर आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत इसी प्रकार की सड़कों के प्रस्ताव तैयार करने और सीएम ग्रिड में भी ऐसे निर्माण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम जोन एक के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि इस सड़क की लागत सीसी रोड की तुलना में 30 फीसदी और तारकोल वाली की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा आती है।
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने ग्रीनपार्क चौराहे से घंटाघर तक सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 2.85 किलोमीटर लंबी इस सड़क की निर्माण लागत 20.54 करोड़ रुपये है। दावा किया कि सिविल लाइंस स्थित नगर निगम जोन - एक के जोनल कार्यालय के सामने 800 मीटर का पैच मार्च तक तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed