{"_id":"687bf73a4c13ef96e80532be","slug":"while-repairing-the-line-the-supply-was-started-contract-worker-died-etawa-news-c-216-1-etw1002-128297-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लाइन ठीक करते वक्त चालू कर दी \nगई आपूर्ति, संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लाइन ठीक करते वक्त चालू कर दी गई आपूर्ति, संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन
इकदिल। खंभे पर चढ़कर 11 हजार की लाइन ठीक करते समय बिजलीघर से अचानक आपूर्ति शुरू कर दी गई। ऐसे में बिना सुरक्षा उपकरण के साथ काम कर रहा संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना देकर झुलसे कर्मचारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर लाइन चालू करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।
अजय प्रताप (32) निवासी ग्राम बालमपुर क्षेत्र बिजली निगम में संविदा लाइनमैन के पद पर इकदिल बिजलीघर में तैनात था। शनिवार को बिजलीघर पर ददोरा फीडर क्षेत्र में 11 हजार की लाइन में फॉल्ट होने की शिकायत मिली। इस पर बिजलीघर से अजय और उसके साथी राजेश को मौके पर भेज दिया गया। इस दौरान शटडाउन लिया गया था। राजेश को नीचे खड़ा करके अजय खंभे पर चढ़ गया। परिजनों के मुताबिक फॉल्ट सही नहीं हो पाया था कि इससे पहले ही बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। 11 हजार की लाइन में दौड़े करंट की चपेट में आकर अजय नीचे गिर पड़ा।
राजेश गांव वालों की मद्द से अजय को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की छोटी बहन क्षमा ने कहा कि छह भाई बहनों में अजय परिवार में सबसे बड़े थे। उनकी नौकरी से ही परिवार का भरण पोषण होता था। लाइन ठीक करते वक्त भाई सुरक्षा के उपकरण भी नहीं पहने था।
विज्ञापन
बहन का आरोप है कि लापरवाही की वजह से जान गई है। लापरवाह कर्मचारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। अजय की शादी करीब 12 साल हुई थी। पत्नी बबली, मां रामसिया, बच्चे सेजल, छोटी, शीनू व पुत्र वंशु व छोटे भाई रमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
अजय प्रताप संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बिजली लाइन दुरुस्त करने के लिए उसने शटडाउन लिया था, जिसके लांगशीट पर अंकित होने की बात पता चली है। किस स्तर पर लापरवाही हुई है। जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल कुमार, एसडीओ