फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   While playing Pabji, young man gave his life, now his sister in law hanged

पब्जी खेलते-खेलते देवर ने दी थी जान, मौत की खबर सुन भाभी ने लगाई फांसी, तीन साल से था प्रेम प्रसंग

Mon, 16 Mar 2020 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
While playing Pabji, young man gave his life, now his sister in law hanged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी में पब्जी गेम खेलते हुए आत्महत्या करने वाले सुरेंद्र के मौत की खबर सुनकर सोमवार को उसकी भाभी आरती (25) ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से सुरेंद्र परिवार से अलग रहता था।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरती का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चकेरी के गिरीजानगर निवासी सुरेंद्र (28) कर्मचारीनगर स्थित एक टेंट हाउस पर काम करता था। रविवार को वह दोस्त के साथ पब्जी गेम खेलते हुए फंदे से लटक गया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

देर शाम उसके मौत की खबर घरवालों को मिली तो उसकी भाभी आरती बेसुध हो गई। रात में इलाज के बाद घरवाले उसकी देखरेख में लगे थे। सोमवार सुबह घरवाले काम के लिए इधर-उधर हुए तो आरती ने कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।

उसे फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र छह भाईयों में पांचवें नबर का था। उसका बड़े भाई महेंद्र की पत्नी आरती से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिवार में इसका विरोध हुआ तो सुरेंद्र सबसे अलग कर्मचारी नगर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। आरती अक्सर उससे मिलने आया करती थी जिसकी वजह से महेंद्र का सुरेंद्र से आए दिन विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed