फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   While fixing the power line of the tube well, the current ran in the shutdown, the death of the lineman

नलकूप की विद्युत लाइन ठीक करते समय शट डाउन में दौड़ा करंट, लाइनमैन की मौत

Sat, 26 Mar 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
While fixing the power line of the tube well, the current ran in the shutdown, the death of the lineman
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शट डाउन लेकर विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करते समय अचानक करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से संविदा लाइनमैन झुलस कर खंभे से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद साथी व लोगों ने उसे देवीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहदियापुर गांव निवासी कैलाश ने बताया कि बेटा बृजेश (35) अकबरपुर परिक्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र असेवा मुतैहरापुर में संविदा लाइनमैन था। वहीं, नलकूप की लाइन का काम उसका साथी संविदा लाइनमैन चमन देखता था।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव के नलकूप की विद्युत लाइन में फाल्ट हो जाने से सप्लाई ठप हो गई थी। इस पर चमन अपने साथ बेटे बृजेश को लेकर गया था। इस दौरान शट डाउन लेकर चमन ने बृजेश से खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बृजेश फाल्ट ठीक कर रहा था तभी अचानक करंट प्रवाहित होने लगा। इससे तेज आवाज के साथ बेटा झुलस कर खंभे से नीचे गिर गया। इस पर आसपास मौजूद लोग उसे लेकर देवीपुर सीएचसी पहुंचे।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. विकास कुमार ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट पहुंचते ही पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर भी विद्युत विभाग से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते पत्नी मनीषा और परिजन बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कानपुर में कराया गया। बृजेश के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
संविदा कर्मचारी शटडाउन लेकर काम कर रहे थे। किसी दूसरी लाइन का तार इस लाइन में छूने से करंट प्रवाहित हो गया। अवर अभियंता को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। - कुलदीप यादव, अधिशासी अभियंता
उपकेंद्र छोड़कर चले गए कर्मचारी, 30 गांवों की सप्लाई ठप
घटना की जानकारी के बाद विद्युत उपकेंद्र असेवा-मुतैहरापुर के कर्मचारी दफ्तर छोड़कर चले गए। इससे क्षेत्र के करीब 30 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। बिजली न आने से गिरदौं, गोपालपुर, अकबरनगर, नारायनपुर, सहाबापुर, जगदीशपुर, मोहम्मदपुर, आसलापुर, मलासा, उमरिया, सरौटा प्रथम, सरौटा द्वितीय, सरौटा तृतीय, कछगांव, असेवा, मुतैहरापुर, मोहदियापुर, सिहारी सहित 30 गांवों के लोग परेशान रहे।

क्षेत्र निवासी राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, राजेश, आदित्य, मुकेश, सौरभ, विमल सहित ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। घटना के बाद सप्लाई बंदकर कई गांवों के लोगों को परेशानी में डाल दिया गया। वहीं अधिकारी किसी का फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed