{"_id":"56d5f19f0790c5fd4536057137128bb3","slug":"while-checking-home-guard-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के वक्त ट्रक ने होमगार्ड को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के वक्त ट्रक ने होमगार्ड को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता में शनिवार रात चेकिंग के दौरान ट्रैफिक होमगार्ड जय सिंह (40) को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर सड़क की दूसरी ओर गिरा और उसका सिर निर्माणाधीन नाले के पत्थर से टकरा गया। हादसे के बाद चालक, ट्रक छोड़कर भाग निकला। होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
नौबस्ता बाईपास पर टीएसआई विनोद यादव और शुक्लागंज कंचन नगर निवासी होमगार्ड जय सिंह मौंरग मंडी के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान हाईवे पुल से उतर रहे चमड़ा लदे ट्रक को होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर होमगार्ड को ही जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
होमगार्ड लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। टीएसआई ने मौरंग मंडी में मौजूद मजदूरों की मदद से गार्ड को जूही स्थित भार्गव हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि टीएसआई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
कहीं वसूली का चक्कर तो नहीं
सूत्रों की मानें तो ट्रक चालक ने समझा होगा कि होमगार्ड उसे वसूली के लिए रोक रहा है, इसीलिए चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर होमगार्ड को टक्कर मार दी और भाग गया। हालांकि पुलिस वसूली की बात से इंकार कर रही है।