{"_id":"67b6f70016b3cc49030799b2","slug":"when-the-situation-worsened-in-kumbh-iits-health-portal-came-in-handy-devotees-got-realtime-medical-facilities-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कुंभ में हालत बिगड़ी तो काम आया IIT का हेल्थ पोर्टल, श्रद्धालुओं को मिलीं रियल टाइम चिकित्सीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कुंभ में हालत बिगड़ी तो काम आया IIT का हेल्थ पोर्टल, श्रद्धालुओं को मिलीं रियल टाइम चिकित्सीय सुविधाएं
Thu, 20 Feb 2025 03:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:05 PM IST
सार
Kanpur News: आईआईटी कानपुर के इस वेब-आधारित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डाटा से महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधाएं मिलीं। इससे मदद से अस्पतालों की ताजा स्थिति, खाली बेड की संख्या के बारे में लोगों को पता चला।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025
- फोटो : ANI
विस्तार
कानपुर आईआईटी की ओर से तैयार किए गए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा पोर्टल ने महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं की मदद की है। तबीयत खराब होने पर इससे जहां श्रद्धालुओं को पास के अस्पताल और वहां बेड की जानकारी मिली है। वहीं, उनकी लोकेशन के अनुसार एंबुलेंस भी भेजी गई है।
विज्ञापन
महाकुंभ क्षेत्र में लोगों के उपचार के लिए 10 प्राथमिक चिकित्सा चौकियां, आठ सेक्टर और दो संक्रामक रोग, दो उपकेंद्रीय और एक केंद्रीय अस्पताल के साथ पांच प्रमुख सरकारी अस्पतालों को रेफरल अस्पताल के रूप में तैयार किया गया था। मरीजों तक इनकी सुविधा पहुंचाने के लिए आईआईटी ने एक रियल-टाइम उपलब्धता और रेफरल पोर्टल विकसित किया था।
विज्ञापन
लोकेशन के अनुसार मुहैया कराई गई एंबुलेंस
इसमें चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, जीओयूपी और आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ (आईआईटीके के सीएसआर पार्टनर) ने सहयोग किया। इस वेब-आधारित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध डाटा से महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधाएं मिलीं। इससे मदद से अस्पतालों की ताजा स्थिति, खाली बेड की संख्या के बारे में लोगों को पता चला। इस पर संपर्क करने पर मरीज को उसकी लोकेशन के अनुसार एंबुलेंस भी मुहैया कराई गई।
विज्ञापन