फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the salary of 58 CHOs was stopped, e-Sanjeevani gained momentum

Kanpur News: 58 सीएचओ का रुका वेतन तो ई-संजीवनी में आ गई तेजी

Thu, 05 Jun 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
When the salary of 58 CHOs was stopped, e-Sanjeevani gained momentum
कानपुर देहात। ई-संजीवनी के जरिये उपचार मुहैया करवाने में लापरवाही पर जिले के 58 सीएचओ का वेतन रोक दिया गया। कार्रवाई के बाद से सीएचओ ने ई-संजीवनी के कार्य में तेजी दिखानी शुरू की है। जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कुल 219 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनमें से 55 केंद्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है। अन्य केंद्रों पर इनकी तैनाती है। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मेडिकल कॉलेज या सीएचसी तक की दौड़ न लगानी पड़े। इसके लिए शासन की ओर से ई-संजीवनी सुविधा दी गई है। इसमें ऑनलाइन विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने की सुविधा दिलाने के सीएचओ को निर्देश हैं।
विज्ञापन

सीएचओ को प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को ई-संजीवनी से परामर्श दिलाना है। इसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे थे। बहुत से केंद्रों पर तो सीएचओ महज एक या दो मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिलवा रहे थे। इससे प्रदेश में जिले की रैंकिंग भी गिरती जा रही थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नोडल अफसर व एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि ई-संजीवनी के कार्य में रुचि न लेने पर 58 सीएचओ का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन रोकने की कार्रवाई के बाद से ई-संजीवनी के कार्य में तेजी आई है। दो जून की दैनिक रिपोर्ट में जनपद 10 अंक में 8.9 के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। शासन के निर्देश अनुसार प्रतिदिन 10 मरीजों को ई-संजीवनी पर परामर्श दिलवाने पर संबंधित सीएचओ का वेतन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed