{"_id":"67c731ba9cf81614d7079a04","slug":"when-the-husband-heard-the-recording-of-the-mobile-the-wife-beat-him-with-tongs-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पति ने मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनी तो पत्नी ने चिमटे से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पति ने मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनी तो पत्नी ने चिमटे से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Tue, 04 Mar 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:35 PM IST
सार
Kanpur News: पति ने मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनी तो पत्नी ने उसे चिमटे से पीट दिया। घटना बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके की है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिठूर थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक युवक को उसकी पत्नी ने चिमटे से जमकर पीटा। वजह, पत्नी के किसी युवक से प्रेम संबंध के शक में पति ने पत्नी के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का एप डाल दिया। फिर उसमें दर्ज रिकॉर्डिंग सुनने की कोशिश की। इस बीच पत्नी ने देख लिया और पति की जमकर पिटाई कर दी। पति ने मंधना चौकी में शिकायत की है।
मामला बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना का है। जानकारी के अनुसार एक युवक और उसकी पत्नी मसाला फैक्टरी में काम करते हैं। पति ने बताया कि कुछ समय पहले तक पत्नी एक अस्तपाल में नौकरी करती थी। पत्नी का फोन अक्सर बिजी रहता था। उसे शक था कि एक सहकर्मी से वह बातें करती है। इसके चलते वहां से छुड़वाकर अपने साथ ही मसाला फैक्टरी में नौकरी दिलवा दी। इसके बाद भी पत्नी धीमी आवाज में अक्सर फोन पर बात किया करती थी। इसी के चलते पति ने पत्नी के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का एप डाउनलोड कर दिया।
युवक ने बताया कि सोमवार शाम को पत्नी रोटी सेंक रही थी। मौका देखकर उसका फोन उठा लिया और धीमी आवाज में रिकॉर्डिंग सुनने लगा। इस बीच पत्नी आ गई और मोबाइल की रिकॉडिंग सुनते देख आपे से बाहर हो गई। हाथों में लिए चिमटे से उनपर कई वार कर दिए। बिठूर थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। आपसी सुलह के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।