फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the body of the trainee pilot reached home, there was chaos

ट्रेनी पायलट का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम, मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान विमान हुआ था क्रेस

Mon, 06 Jan 2020 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
When the body of the trainee pilot reached home, there was chaos
ट्रेनी पायलट का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के कुशलपुर गांव निवासी विमान के ट्रेनी पायलट की शुक्रवार की रात विमान क्रेस हो जाने से हादसे में मौत गई थी। रविवार को उसका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रपाल सिंह का पुत्र पियूष सिंह चंदेल (36) का दस वर्ष पूर्व एरोप्लेन इंजीनियर के पद पर एअर इंडिया में चयन हुआ था।

कुछ दिन पहले उसका प्रमोशन ट्रेनी पायलट के पद पर हुआ था। इसके चलते मध्य प्रदेश में उसकी पायलट की 200 घंटे की ट्रेनिंग हो रही थी। प्रशिक्षण के आखिरी दिन रात्रिकालीन ट्रेनिंग के दौरान 3 जनवरी को आखिरी घंटे में अचानक उसका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां हादसे में पियूष सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा सागर (मध्य प्रदेश) के ठाना हवाई अड्डे के निकट हुआ। रविवार को पियूष सिंह का शव उसके पैतृक गांव कुशलपुर आया। जानकारी होते गांव में कोहराम मच गया घर के सदस्यों का हाल-बेहाल था। महिलाओं का विलाप सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि पियूष का विवाह 7 वर्ष पूर्व डॉ आकांक्षा सिंह के साथ हुआ था। उनके एक पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (4) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed