{"_id":"657dfd607b0f026fdc0d8f54","slug":"when-tehsildar-and-electricity-corporation-officials-did-not-come-etawah-mp-expressed-displeasure-kanpur-news-c-220-1-akb1002-6524-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तहसीलदार, बिजली निगम के अधिकारी नहीं आए तो इटावा सांसद ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तहसीलदार, बिजली निगम के अधिकारी नहीं आए तो इटावा सांसद ने जताई नाराजगी
Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
रूरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सरगांव बुजुर्ग में शिक्षित समाज की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि शिक्षित होकर विकास हासिल किया जा सकता है। तहसीलदार, बिजली निगम के अधिकारी नहीं आए तो नाराजगी जताई।
पंचायत भवन में कार्यक्रम के दौरान सांसद ने आवास योजना के 116 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। गोल्डन कार्ड योजना के 396 लोगों को कार्ड वितरित किए। महिलाओं ने सांसद से गांव के देसी शराब ठेका हटवाने की मांग की। सांसद ने कार्यवाही की बात कही। चौपाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस आदि विभागों के शिविर में समस्याओं को सुना गया। यहां भाजपा नेता सतेंद्र सिंह भदौरिया, मोहित दुबे, राहुल तिवारी, अरविंद कठेरिया, सुभाष मिश्रा पूर्व प्रधान, अनुज यादव, जगराम कठेरिया व बीडीओ कमलेश कुमार रहे।
बाद में सांसद ने इंदरुख गांव में श्रीविष्णु महायज्ञ में आरती पूजन किया। मुंगीसापुर संवाद के अनुसार डेरापुर ब्लॉक के नन्थू गांव से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया। कहा कि अब रसोई धुआं रहित है। नन्थु प्रधान प्रतिनिधि बब्बन अवस्थी ने शॉल ओढ़ाकर सांसद का सम्मान किया। यहां राहुल तिवारी, राकेश बाबू कटिहार, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, प्रधान नीता अवस्थी, दिनेश मिश्रा आदि रहे।