{"_id":"6137bc3e8ebc3e847a37463a","slug":"when-stopped-from-driving-the-scooter-he-was-crushed-to-death-by-the-car-akbarpur-news-knp650807091","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी चलाने से रोका तो कार से कुचल कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी चलाने से रोका तो कार से कुचल कुचलकर मार डाला
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के पास सोमवार की शाम स्कूटी चलाने से रोकने पर युवक ने कार से बाइक सवारों को कुचल दिया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल है। मृतक की मां की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लोहारी गांव के ब्रह्मदेव आश्रम के बड़े बाबा की 22 अगस्त को मनेथू स्थित बरगदी देवी मंदिर में हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पुजारी की तेरहवीं पर मंदिर में भंडारा कराया गया था। गोगूमऊ के मजरा सरायं निवासी मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि भंडारे में बेटा राघवेंद्र (22) अपने साथी दुआरी गांव के शिवम सिंह के साथ बाइक से शामिल होने गया था। वहां लोहारी गांव का अभिषेक सिंह कार्यक्रम स्थल के पास तेज रफ्तार लहराते हुए स्कूटी चला रहा था। राघवेंद्र ने उसे मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। राघवेंद्र ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर अभिषेक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह घर चला गया। कुछ ही देर में कार लेकर आ गया और दोनों के घर जाने का इंतजार करता रहा। कार्यक्रम स्थल से देर शाम बेटा राघवेंद्र व शिवम बाइक से घर लौटे तो पीछे से कार से अभिषेक ने बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। इससे राघवेंद्र उछल कर सड़क पर जा गिरा। अभिषेक ने कार को बैक करके उसे कई बार कुचला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात पर हत्या व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत पर मां का बुरा हाल
सरवनखेड़ा। मृतक राघवेंद्र सिंह दो बार एयरफोर्स का टेस्ट देकर पास हो चुका था लेकिन मेडिकल में उसे निकाल दिया गया था। वर्तमान में एनडीए की तैयारी कर रहा था। उसके पिता की चार साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मां मंजू सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उसके तीन बहनें हैं। इसमें एक की शादी हो चुकी है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)