फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When she went to the hospital for delivery, her age was found to be 13 years, FIR lodged against five people

UP: पांच माह में उजड़ी मांग, प्रसव के लिए गई अस्पताल तो 13 साल निकली उम्र, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Sun, 27 Jul 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Jul 2025 11:30 PM IST
सार

Hardoi News: बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की तीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट हरियाणा के सिरसा में दर्ज की गई।

विज्ञापन
When she went to the hospital for delivery, her age was found to be 13 years, FIR lodged against five people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग बेटी की शादी एक साल पहले कर दी गई थी। शादी के केवल पांच माह बाद ही उसके पति की एक दुर्घटना में मौत हो गई। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब प्रसव पीड़ा के चलते वह हरियाणा के एक अस्पताल गई, तो आधार कार्ड दिखाने पर उसकी उम्र महज 13 साल पाई गई। इसके बाद किशोरी की तहरीर पर दिवंगत पति, माता-पिता और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और खुद को निरक्षर मानती है। उसकी शादी बघौली निवासी शंकर के साथ हुई थी। पति की मौत के बाद वह मायके आ गई और गर्भवती हो गई। 10 दिन पहले वह परिवार के साथ हरियाणा के सिरसा जिले के ताजियाखेड़ा गांव गई।
विज्ञापन


23 जून को पेट दर्द के कारण नाथुसरी चौपटा स्थित सीएचसी में इलाज के लिए गई, जहां चिकित्सक ने आधार मांगा। आधार से पता चला कि उसकी उम्र 13 साल है, जिससे पुलिस को सूचना दी गई। जांच के बाद सिरसा के महिला थाना में दिवंगत पति, सास-ससुर और माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जो अब लोनार कोतवाली भेज दी गई है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि किशोरी और परिवार फिलहाल हरियाणा में हैं। मामला सिरसा के महिला थाने से स्थानांतरित होकर लोनार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed