फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When I got the keys to my house, I felt like my dream of many years had come true.

Kanpur News: घर की चाबी मिली तो लगा बरसों का सपना हुआ पूरा

Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
When I got the keys to my house, I felt like my dream of many years had come true.
कानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत माधुरी और अनीता को घर की प्रतीकात्मक चाबी मिली तो लगा जैसे उनका बरसों का सपना पूरा हो गया। कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में सेवा व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व प्रतीकात्मक लाभ भी दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज अनमोल पाल, विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिला जज विनय सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव कर्णिका अवध और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अजय कुमार की पत्नी माधुरी और ओमप्रकाश की पत्नी अनीता को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उमा, सुषमा और सिया जानकी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। टूल किट योजना के अंतर्गत लक्ष्मी और पूजा को सिलाई मशीन दी गई। श्रम विभाग की योजनाओं से लल्ली देवी, बबलू, धनदेवी और उमेश कुमार लाभान्वित हुए। राजेश कुमार गुप्ता, मोहन कुमार और मनोज कुमार सहित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से सृष्टि अनिरुद्ध, रियांश, रुद्रांशी, वैष्णवी को अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डूडा, ग्राम विकास, परिवहन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, रेशम विकास, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मिशन शक्ति, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, श्रम, बाल विकास, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्योग, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जिला कारागार सहित 43 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed