{"_id":"67b8d7a188c13a39ae0ef1a1","slug":"when-he-protested-against-being-implicated-in-the-investigation-of-plot-grabbing-he-was-killed-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1012448-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्लाट हड़पने की जांच में फंसने का विरोध किया तो किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्लाट हड़पने की जांच में फंसने का विरोध किया तो किया मरणासन्न
विज्ञापन
कानपुर। 60 लाख रुपये कीमत की प्लाट हड़पने का विरोध करने पर एक प्रापर्टी डीलर ने गुरुवार को वृद्धा की हत्या का प्रयास किया। जानलेवा हमले में घायल वृद्धा को शुक्रवार को हल्का होश आया तो उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया है।
साथ ही डीलर के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हनुमंत विहार क्षेत्र के खाड़ेपुर में रहने वाली राजदुलारी गुप्ता (60) बिधनू के दहेली उजागर और कड़री गांव के बीच गुरुवार को खेत में बेहोशी हालत में मिलीं थी। उनके चेहरे और सिर पर ईंट से कई वार किए गए थे। महिला के नजदीक ही खून से सनी ईंट पड़ी मिली थी।
पुलिस ने घायल महिला को हैलट में भर्ती कराया था। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को होश आने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि हनुमंत विहार के खाड़ेपुर पुरानी बस्ती निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनुज उर्फ अरविंद उर्फ बरातीलाल ने पैसों का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन
फिर गुजैनी में रहने वाली केतकी सिंह के नाम फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उसे खड़ा कर आरोपी ने अपनी बेटी के नाम केतकी का 70 लाख रुपये कीमत के प्लाट का बैनामा करा लिया। केतकी ने गुजैनी थाने में राजदुलारी और अनुज के खिलाफ तहरीर दी थी। एडीसीपी के मुताबिक पुलिस ने दोनों 20 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था।
अनुज थाने चलने के बात कहकर रामदुलारी को घर से लेकर निकला। रास्ते में प्लाट के मामले में फंसाने की बात कहने पर राजदुलारी का अनुज से विवाद हो गया। इसके बाद अनुज बहाने से उसे दहेली उजागर और कड़री गांव के बीच एक खेत में ले गया।
वहां ईंट से रामदुलारी के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और मरा जानकार मौके से भाग गया। एडीसीपी के मुताबिक शुक्रवार को वृद्धा के बेटे अतुल गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया।
फंसने के डर से किया हमला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यदि रामदुलारी उसके खिलाफ बयान दे देती तो वह फंस जाता। इसलिए उसकी हत्या करना चाहता था। आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।