{"_id":"6830d003acddcf7e9b01391f","slug":"when-friends-locked-him-in-the-room-he-committed-suicide-by-hanging-himself-kanpur-news-c-362-1-ka11002-124251-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोस्तों ने कमरे में किया बंद तो फंदा लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोस्तों ने कमरे में किया बंद तो फंदा लगा कर दी जान
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी थानाक्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे ऑटो चालक को दोस्तों ने रोकने के उद्देश्य से कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब दोस्त दरवाजे की कुंडी खोलने गए तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
जरौली फेस-टू निवासी विशाल सिंह (27) ऑटो चालक था। पिता की मौत के बाद परिवार में मां सुमन और दो छोटे भाई विक्की व विकास है। विकास मुंबई व विक्की बनारस में नौकरी करता है जबकि मां चारधाम की यात्रा पर हैं। पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार देर शाम वह शराब पीकर आया और मोहल्ले में गालीगलौज कर रहा था। कोई विवाद न हो इसलिए दोस्तों ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया। सुबह दोस्त जब दरवाजा खोलने गए तो सामने कमरे में विशाल का शव फंदे से लटका देखा। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। (संवाद)