{"_id":"67b0ba59bdef1cb20003ddad","slug":"when-a-disabled-person-pleaded-for-education-of-his-children-dm-provided-him-benefit-of-sponsorship-scheme-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दिव्यांग ने बच्चों की पढ़ाई की लगाई गुहार तो डीएम ने स्पांसरशिप योजना का दिलाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दिव्यांग ने बच्चों की पढ़ाई की लगाई गुहार तो डीएम ने स्पांसरशिप योजना का दिलाया लाभ
Sat, 15 Feb 2025 09:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:34 PM IST
सार
कानपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में दिव्यांग पिता ने बच्चों की पढ़ाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचा दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरवल तहसील में शनिवार को समाधान दिवस जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें दिव्यांग पिता ने डीएम से फरियाद लगाई कि मैं बहुत गरीब हूं। मेरी दो बेटियां पायल, नैंसी हैं। उनको पढ़ाना चाहता हूं, लेकिन पैसे नहीं हैं। इस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को स्पांसरशिप योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। तुरंत फार्म भरवाया और खाता खुलवाया और सत्यापन के लिए अधिकारियों को आवेदन पत्र भेज दिया।
इस दौरान करीब 113 शिकायतें आईं जिसमें आठ का निस्तारण हुआ। एसएचओ साढ़ के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, डीसीपी ट्रैफिक पूर्वी रविंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिदत्त, उप जिलाधिकारी नर्वल विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।