{"_id":"60bbd74e8ebc3e494d414069","slug":"wheat-weighing-stopped-in-the-purchase-sales-committee-pukhranya-news-knp632443717","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय विक्रय समिति में गेहूं की तौल रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय विक्रय समिति में गेहूं की तौल रुकी
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति में पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र में बारदाना खत्म हो जाने से शनिवार को तौल बंद रही। इससे गेहूं बेचने पहुंचे किसान परेशान होते रहे। केंद्र प्रभारी ने बताया कि बारदाना अने के बाद ही तौल संभव हो सकेगी।
मीरपुर स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र पर शनिवार को बारदाना खत्म हो जाने के कारण तौल नहीं कराई जा सकी। केंद्र प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि बारदाना की मांग पहले ही भेज दी गई थी। शनिवार को कुछ बोरियां थी, जिनमें गेहूं की तौल करा दी गई।
अब जब बारदाना आएगा तभी तौल कराई जा सकेगी। कैथरा के किसान एजाज हुसैन, मऊखास के दुलारे अग्निहोत्री, सहाबापुर के लक्ष्मीनारायण व कंचन सिंह ने बताया कि आज उनकी तौल होनी थी। बारदाना खत्म होने से गेहूं की तौल नहीं हो सकी। बारदाना आने तक केंद्र पर रुकना उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन
मंडी गेट से इंट्री नहीं, किसानाें को लौटना पड़ा
पुखरायां। कस्बे के मंडी परिसर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में मंडी गेट से किसानों की गेहूं लदी ट्रॉलियों को अंदर नहीं आने दिया गया। केंद्र प्रभारी ने पहले से लाइन में लगे किसानों के गेहूं की तौल होने के बाद ही अन्य किसानों को इंट्री देने को कहा है। इससे कई किसानों को वापस लौटना पड़ा।
नोनापुर के किसान हितेश सचान ने बताया कि वह परिवार के अजय कुमार का गेहूं ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर शनिवार के मंडी गेट पर पहुंचा। उसका पंजीकरण पहले से है। जिसमें तौल की तारीख पांच जून दी गई है। मंडी गेट के अंदर ट्रैक्टर नहीं ले जाने दिया गया। इससे मजबूर होकर उसे वापस लौटना पड़ा। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले दो काटे लगने थे।
जिसके आधार पर पंजीकरण करा दिया गया। जबकि काटा एक ही लगाया गया। जिससे तौल पूरी नहीं हो पाती है। इस समय केंद्र पर 29 ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं भरे हुए खड़े हैं। जो आज आ रहे हैं वह अपना नाम दर्ज करा दें। केंद्र पर खड़े किसानों के ट्रैक्टरों का गेहूं पहले तौलने के बाद फिर उनको बुलाया जाएगा।