फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wheat was purchased from one farmer each at nine centers, but no purchase was made at two.

Kanpur News: नौ केंद्रों पर एक-एक किसान से गेहूं की खरीद, दो पर नहीं हुई बोहनी

Wed, 29 Apr 2026 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Wheat was purchased from one farmer each at nine centers, but no purchase was made at two.
कानपुर देहात। सरकारी गेहूं की खरीद का लक्ष्य 10 हजार मीट्रिक टन बढ़ा दिया गया। इधर नौ क्रय केंद्रों पर अब तक केवल एक-एक किसान से ही गेहूं खरीद की जा सकी है। दो क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की बोहनी का इंतजार है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। जिले में पांच एजेंसी के 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। पहले 25700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था लेकिन तीन दिन पूर्व इसमें इजाफा कर दिया गया। अब नया लक्ष्य 35700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का है। पहली अप्रैल से क्रय केंद्र खुल गए थे। यह माह पूरा होने को है मगर सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद गति नहीं पकड़ सकी है। हालात ये हैं कि पीसीएफ एजेंसी के सात क्रय केंद्रों पर केवल एक-एक किसान से ही गेहूं की सरकारी खरीद हो सकी है। वहीं यूपीसीयू दो केंद्रों पर एक-एक किसान से गेहूं खरीदा जा सका है। जबकि बीपैक्स नौहानौगांव और सहकारी संघ रनियां क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

....................
केंद्र जहां एक-एक किसान से खरीद सके गेहूं
पीसीएफ के सैंथा, सलेमपुर, सलेमपुर महेरा, बिरिया रसूलाबाद, जलपुरा, किशौरा झींझक व अकारू और पीसीयू के बान बाजार झींझक व मकरंदपुर कहिंजरी क्रय केंद्र में एक-एक किसान से गेहूं खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
7808 किसानों का पंजीयन, केवल 1723 का हुआ सत्यापन
सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अब तक 7808 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 110 बटाईदार भी हैं। केवल 1723 किसानों का सत्यापन हो सका है। अभी 5921 किसानों का सत्यापन लंबित है। अब तक 958 किसानों से गेहूं की खरीद हो चुकी है।


.....................
वर्जन.......
जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 27, 500 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 37, 500 मीट्रिक टन कर दिया गया है। अभी किसान गेहूं बेचने क्रय केंद्र पर आ रहे हैं। एजेंसियों के जिला प्रतिनिधियों को किसानों से संपर्क कर खरीद बढ़ाने को कहा गया है। अब बारदाना भी उपलब्ध है। इस सप्ताह से गेहूं की खरीद तेज होने की उम्मीद है। - देवेंद्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed