फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   West Bengal and UP take the lead in the national chess competition.

Kanpur News: राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और यूपी ने बनाई बढ़त

Sat, 10 Oct 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
West Bengal and UP take the lead in the national chess competition.
कानपुर। शीलिंग हाउस विद्यालय में शुक्रवार को सीआईएससीई की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में शह-मात की बाजियां खेली गईं। खिलाड़ियों ने सटीक चालों, बेहतर ओपनिंग और मजबूत रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी। बालक अंडर-14 वर्ग में पश्चिम बंगाल, अंडर-17 में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल, अंडर-19 में उत्तर प्रदेश और ओडिशा की टीमों ने शुरुआती बढ़त हासिल की।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की टीमों ने प्रभावशाली खेल दिखाया। खिलाड़ियों के बीच बेहतर पोजिशन बनाने, मोहरों के तालमेल और प्रतिद्वंद्वी की चालों का जवाब देने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 11 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में मुकाबले फिडे और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के निर्धारित नियमों के अनुसार खेले जा रहे हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को विद्यालय के चेयरमैन परवेज एफ. रुस्तम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। इस मौके पर वाइस चेयरमैन एसके धवन, शर्मिला नंदी, प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा, उप प्रिंसिपल अलका माली और दि शीलिंगाइट्स की प्रिंसिपल डॉ. हिमानी बख्शी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed