फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Welcomes UP Congress In-Charge Rajendra Pal Gautam in Kanpur

Kanpur: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल का स्वागत, धर्मराज सिंह चौहान ने भेंट की संविधान पुस्तिका

Sat, 22 Aug 2026 06:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ शनिवार को कानपुर पहुंचे।

विज्ञापन
Welcomes UP Congress In-Charge Rajendra Pal Gautam in Kanpur
प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को संविधान की पुस्तिका भेंट की - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ शनिवार को कानपुर पहुंचे। उनके कानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन

इसी क्रम में कांग्रेस के महाराजपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मराज सिंह चौहान ने रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को संविधान की पुस्तिका भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed