फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Welcome children by applying roli-chandan in schools

Kanpur News: स्कूलों में रोली-चंदन लगाकर बच्चों का स्वागत,

Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Welcome children by applying roli-chandan in schools
कानपुर देहात। नए शिक्षण सत्र की बुधवार से शुरूआत हुई। कई परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या कम रही, तो कुछ में नए प्रवेश को लेकर उत्साह नजर आया। स्कूलों में पाठ्य पुस्तक वितरण के दावे किए गए लेकिन कुछ स्कूलों में बीआरसी से सभी पुस्तकें न आ पाने के कारण आधी का वितरण किया गया। वहीं अधिकांश स्कूलों में सुबह के समय बच्चों से अखबार पढ़वाया गया।
विज्ञापन

जिले में संचालित 1922 परिषदीय स्कूलों करीब एक लाख 25 हजार छात्र पंजीकृत हैं। वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद 31 मार्च तक छात्रों के अभिभावकों को अंकपत्र वितरित कर दिए गए हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नए सत्र की शुरुआत होने से पहले ही छात्रों के लिए किताबें भेजी जा चुकी है। इन्हें सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में वितरित किए जाने के निर्देश थे, जिससे छात्रों को समय पर किताबें मिल सके। विभाग की माने तो पुस्तकों को स्कूलों तक पहुंचाया जा चुका है। स्कूल आने वाले छात्रों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया जा रहा है। साथ ही नई पुस्तकें भी दी जा रही हैं। हालांकि कुछ एक स्कूलों में पुस्तकेंं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि अधिकांश पुस्तकें बीआरसी से मंगा ली गई हैं जो बची हैं उन्हें दो दिनों में लाकर छात्रों को वितरित कर दी जाएगीं।
विज्ञापन

.....................
प्रार्थना सभा के बाद सबसे पहवे पढ़ा अखबार
सत्र के पहले दिन पहुंचे बच्चों का स्कूलों में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्राथमिक स्कूल राजपुर पहुंचने पर प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद शिक्षक जहीर अहमद अंसारी बच्चों को अखबार पढ़कर देश दुनियां की जानकारी देते हुए नजर आए। प्रधानाध्यापक कीर्ति कटियार ने बताया कि बच्चों को अखबार के माध्यम से खेल, शिक्षा व सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताया गया है। वहीं आने वाले अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................

प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने बच्चों पर की फूलों की वर्षा
अकबरपुर के पीएमश्री स्कूल बाढ़ापुर में पहुंचने पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत करते नजर आए। बच्चें नई कक्षा में बैठने व नई किताबों से पढ़ने के लिए उत्साहित थे। तभी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार पहुंचे। बताता कि ब्ल़ॉक के सभी स्कूलों मेें नए सत्र की पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। जिनमें बची हैं वहां दो दिनों में बच्चों को उपलब्ध करा दी जाएंगी।
...................
पहला दिन होने की वजह से छात्रों की संख्या रही कम
नए शिक्षा सत्र के पहले दिन अधिकांश स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की संख्या कम रही। झींझक के संविलियन विद्यालय मंगलपुर में पहुंचने पर 60 छात्र उपस्थित मिले। यहां कुछ बच्चे अखबार पढ़ रहे थे, तो कुछ नई पुस्तकों से पढ़ाई कर रहे थे। प्रधानाध्यापक शशि किरन ने बताया कि 143 बच्चे पंजीकृत हैं। पहला दिन होने की वजह से छात्र संख्या कम हैं। शिक्षक स्कूल चलों अभियान के तहत रैली निकाल अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

..........................
छात्रों ने निकाली रैली, बच्चों को स्कूल भेजने को किया जागरूक
फोटे - संविलयन विद्यालय पल्हनापुर में रैली निकालते बच्चे
संदलपुर के संविलियन विद्यालय पल्हनापुर में पहुंचने पर शिक्षक बच्चों के साथ स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल रहे थे। मौजूद शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक निर्मल कटियार स्कूल नहीं आ सके हैं। पहले दिन आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया है। हालांकि पहला दिन होने की वजह से पंजीकृत 143 में 65 बच्चे ही स्कूल आए हैं। बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित रहने वालों की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed