फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weighing slow at Fatehpur purchasing center, tractors lined up on the road

Kanpur News: फत्तेपुर क्रय केंद्र पर तौल सुस्त, सड़क पर लगी ट्रैक्टरों की कतार

Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Weighing slow at Fatehpur purchasing center, tractors lined up on the road
डेरापुर। फत्तेपुर क्रय केंद्र पर तौल धीमी गति से हो रही है। इसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान, बाजरा व मक्का लेकर केंद्र पर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टरों की सड़क पर कतार लगी है। अनाज की रखवाली के लिए किसानों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव के लकी व लाल सिंह ने बताया कि पूरे दिन इंतजार के बाद भी बाजरा की तौल शुरू नहीं हो सकी। मजबूरी में उन्हें अब रात यहीं गुजारनी पड़ेगी। कई बार तौल तेजी से कराने की मांग की गई मगर इसपर कोई अमल नहीं हुआ। तौल सुस्त होने से किसानों को दो-दो दिन तक बारी आने का इन्तजार करना पड़ रहा है। इधर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी होने से वाहन फंसने से जाम लगता है।
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र प्रभारी से तौल करने वाले पल्लेदारों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तौल लगातार कराई जा रही है। काफी किसानों ने बिना टोकन के लिए अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली लाकर खड़ी कर दी है। अब तक आठ हजार क्विंटल बाजरा, तीन हजार क्विंटल मक्का व चार हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed