फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weekly summer special trains will run for Ahmedabad and Hyderabad

सहूलियत: अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए चलेंगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 30 Mar 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

एक अप्रैल से गोरखपुर सेे हैदराबाद वाया कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी। इन दो ट्रेनों में सफर करने के इच्छुक यात्री बुधवार से रिजर्वेशन करा सकेंगे। रेलवे के अफसरों के मुताबिक, कानपुर से अहमदाबाद के लिए ठीकठाक संख्या में यात्री निकलते हैं।

विज्ञापन
Weekly summer special trains will run for Ahmedabad and Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाले यात्रियों के लोड के मद्देनजर रेलवे ने दो और समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। कानपुर सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन चार अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन 28 जून तक 13 फेरे लगाएगी। इससे पहले एक अप्रैल से गोरखपुर सेे हैदराबाद वाया कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


यह ट्रेन 26 जून तक चलेगी। इन दो ट्रेनों में सफर करने के इच्छुक यात्री बुधवार से रिजर्वेशन करा सकेंगे। रेलवे के अफसरों के मुताबिक, कानपुर से अहमदाबाद के लिए ठीकठाक संख्या में यात्री निकलते हैं। पिछले दिनों शुरू हुई कानपुर से अहमदाबाद की उड़ान भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे और गर्मी को ध्यान में रखते हुए सीधी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। अफसरों ने बताया कि इस समर स्पेशल ट्रेन में लोड ठीकठाक रहा तो इसके फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसी तरह हैदराबाद रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से समर स्पेशल चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-अहमदाबाद ट्रेन का शेड्यूल
01905 समर स्पेशल हर सोमवार (4 अप्रैल से 27 जून तक) सेंट्रल स्टेशन से दोपहर 3:35 बजे चलेगी। यहां से इटावा, टूंडला, आगरा, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, हिंडौन, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, छायापुरी, आनंद, नाडियाड होते हुए दूसरे दिन सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचाएगी।

01906 समर स्पेशल हर मंगलवार (पांच अप्रैल से 28 जून तक) अहमदाबाद से दोपहर 3:05 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों पर ठहरते हुए दूसरे दिन दोपहर 11:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन का शेड्यूल
02575 समर स्पेशल हर शुक्रवार (एक अप्रैल से 24 जून तक) हैदराबाद से रात 9:05 बजे चलेगी। सिकंदराबाद, काजीपेट, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, उरई, पुखरायां होते हुए दूसरे दिन रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल पर आएगी। यहां पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बाराबंकी, गोंडा होते हुए तीसरे दिन यानी रविवार सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

02576 समर स्पेशल हर रविवार (तीन अप्रैल से 26 जून तक) सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से चलकर उपरोक्त स्टेशनों से रुकते हुए दोपहर 3:05 बजे कानपुर पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट बाद चल देगी और अगले दिन यानी सोमवार शाम 4:20 बजे हैदराबाद पहुंचाएगी।


एलटीटी और संगम लिंक में अतिरिक्त कोच
संगम लिंक एक्सप्रेस (14113-14114) में सूबेदारगंज से 30 मई तो देहरादून से दो जून से एक स्लीपर कोच हटाकर उसके स्थान पर एक एसी थ्री कोच लगाया जाएगा। इसी तरह एलटीटी एक्सप्रेस (04151-04152) में कानपुर सेंट्रल से एक अप्रैल से एक जुलाई तक तो एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई) से दो अप्रैल से दो जुलाई तक एक एस थ्री कोच लगाया जाएगा। यह जानकारी एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed