फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Typhoon Dolphin is drawing moisture from China, potentially impacting monsoon rains

Weather Update: चीन से डॉल्फिन टाइफून खींच रहा नमी, मानसूनी बारिश पर पड़ सकता असर, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Weather Update: Typhoon Dolphin is drawing moisture from China, potentially impacting monsoon rains
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
चीन के पूर्वी तट से टकराने वाले टाइफून डॉल्फिन का असर मौसम पर दिखने लगा है। टाइफून ने बंगाल की खाड़ी से कानपुर परिक्षेत्र की तरफ आने वाली नमी को कम कर दिया है। इसका असर मानसूनी बारिश पर पड़ने के आसार बन गए हैं। नमी और हवाओं के रुख पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि टाइफून वायु मंडलीय स्पंज की तरह कार्य कर रहा है। हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी की तरह से आने वाली नमी को पश्चिमी प्रशांत महासागर की तरफ खींच लिया है। बताया कि स्थिति का आकलन कर रहे मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अच्छी बारिश के लिए बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनना आवश्यक है। अन्य वायु मंडलीय उथल पुथल के कारण हवा के दबाव का संतुलन बिगड़ गया है।
विज्ञापन

Weather Update: Typhoon Dolphin is drawing moisture from China, potentially impacting monsoon rains
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बंगाल की खाड़ी में मानसून बनने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि नमी की कमी के कारण बादलों के बनने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। पर्याप्त नमी न मिलने से बारिश की कमी हो गई है लेकिन टाइफून के कमजोर पड़ने के बाद मानसून सक्रियता फिर से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

Weather Update: Typhoon Dolphin is drawing moisture from China, potentially impacting monsoon rains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के इलाकों में नमी का प्रतिशत कम हो गया है। इससे संभावित बारिश एक-दो दिन आगे बढ़ सकती है। कानपुर परिक्षेत्र में दो दिन तक बारिश के आसार नहीं है। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

तापमान
अधिकतम-34.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed