फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Temperature dropped, humidity increases, weather department gave this information

Weather Update: तापमान गिरा, उमस बढ़ी, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 15 Jun 2025 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 07:02 PM IST
सार

Kanpur Weather News: उमस भरी गर्मी ने शहरियों की हालत खराब कर दी है। नमी बढ़ गई है। उमस डेंजर जोन में पहुंची।

विज्ञापन
Weather Update: Temperature dropped, humidity increases, weather department gave this information
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलों के आने से पारा गिरने और नमी बढ़ने से उमस खतरे के निशान के ऊपर चली गई। यह मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति मानी जाती है। उमस का स्तर सामान्य से 12 डिग्री अधिक हो गया। अरब सागर से आने वाली हवाएं तेज हो गईं और नमी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की आहट आने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं तेज होते ही मानसून तेजी पकड़ेगा, तब तक उमस परेशान करेगी।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर के हवाएं तेज होने माहौल में नमी का प्रतिशत 82 हो गया है। इससे बादल बन रहे हैं जिससे पारा नीचे गिरा लेकिन पसीने वाली उमस बढ़ गई। उमस का स्तर (ताप सूचकांक) 50 डिग्री से बढ़कर 62 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को हीट एग्जॉर्शन, डिहाइड्रेशन होने लगा। बादलों की वजह से स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होती रही। 24 घंटे में दिन का पारा 4.7 डिग्री और रात का 4.8 डिग्री नीचे गिरा।

विज्ञापन

Weather Update: Temperature dropped, humidity increases, weather department gave this information
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर से तेज हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ भी आ गया है। इससे मौसम बदलाव आया है। इससे मानसून की आहट मिलने लगी है। अभी बंगाल की खाड़ी की हवाएं अधिक नहीं आ रहीं। इनके तेज होते ही मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा। 24 से 48 घंटे के अंदर इनके तेजी पकड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाएं जब आपस में मिलेंगी तो मानसून पूरी तरह कानपुर परिक्षेत्र में आ जाएगा।

Weather Update: Temperature dropped, humidity increases, weather department gave this information
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
अगले 24 घंटों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। सीएसए के मौसम विभाग ने 16 से 18 जून के बीच हवाओं के तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना बढ़ी है।

तापमान
अधिकतम- 38.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed