फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Temperature crosses 45 degrees Celsius in Kanpur

Weather Update : कानपुर में तापमान 45 पार, गर्म हवाओं से तपा शहर; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Fri, 17 May 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 May 2024 12:01 AM IST
सार

Kanpur Weather Update: राजस्थान के थार मरुस्थल की हवाएं तेज गति से कानपुर परिक्षेत्र पहुंचीं। तपिश से शहरी हलकान रहे। गुरुवार को कानपुर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Weather Update: Temperature crosses 45 degrees Celsius in Kanpur
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को प्रदेश में कानपुर सबसे गर्म शहर रहा है। पारा अपनी अधिकतम ऊंचाई तक चढ़ गया। एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह प्रदेश में अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एयरफोर्स सबस्टेशन क्षेत्र और सीएसए में अलग-अलग रिकार्ड किए गए दोनों तापमान इस सीजन के सबसे अधिक हैं।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एयरफोर्स सबस्टेशन क्षेत्र और सीएसए में ढाई-तीन डिग्री सेल्सियस का फर्क रहता है। राजस्थान के थार मरुस्थल से आ रहीं गर्म हवाओं ने तापमान बढ़ा दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। लू के थपेड़ों से शहरी हलकान रहे। दोपहर को तपिश जब चरम पर रही तो सड़कों पर भीड़ कम हो गई। अधिक देर तक धूप में रहे लोग हीट एग्जाशन की चपेट में आ गए। उन्हें हैलट ओपीडी लाया गया।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अधिकतम तापमान अभी और बढ़ेगा। माहौल में नमी के कारण गर्मी जितनी है, उससे अधिक लगेगी। गुरुवार को सीएसए में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 42.4 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से थोड़ा अधिक 25 डिग्री रहा। वहीं एयरफोर्स सबस्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि शुक्रवार को लगभग एक डिग्री तापमान और बढ़ने का अनुमान है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान और बढ़ सकता है। इस दौरान बाहर निकलने से बचें। शनिवार से हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव हो सकता है।

इस बार मानसून के समय से कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। मानसून गतिविधियां 21 मई से बंगाल की खाड़ी में शुरू हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र समेत उत्तर भारत में अभी मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। दूसरे प्रदेशों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं, लेकिन उनका असर कानपुर पर नहीं आएगा। मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तपिश फसलों के लिए नुकसानदेह है। अगले पांच दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन

कंकरीट की वजह से बढ़ जाता तापमान
सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि सीएसए के आसपास ग्रीन बेल्ट है और पेड़-पौधे, हरियाली है। इससे तापमान कुछ कम रहता है। वहीं एयरफोर्स सबस्टेशन के आसपास चारों तरफ कंकरीट की अधिकता है। इस वजह से तापमान अधिक हो जाता है। कंकरीट की वजह से दोनों स्थानों के बीच में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान में फर्क रहता है।

तापमान
अधिकतम- 42.4 डिग्री सेल्सियस- 2 अधिक
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस- 0.3 अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed