फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Sunday was the hottest day in June, temperature crossed 42 degrees

Weather Update: जून में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 42 डिग्री पार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 08 Jun 2025 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:56 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून 10 दिन पहले दस्तक देगा। 14-15 जून को बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: Sunday was the hottest day in June, temperature crossed 42 degrees
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून का सबसे गर्म दिन रविवार रहा। राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आईं गर्म हवाओं के थपेड़ों में शहरियों को बेहाल किया। दोपहर में सड़कों पर लोगों को आंच लगती रही। माैसम विभाग का अनुमान है कि 11 जून तक गर्मी बेतहाशा बढ़ सकती है। दिन का पारा 43 से 44 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


11 जून के बाद हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली नम हवाओं से तेजी से माैसम बदलेगा। 14 व 15 जून के आसपास कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। यहीं से मानसून के जल्दी पहुंचने की शुरुआत भी हो जाएगी। अनुमान है कि इस बार आठ से दस दिन पहले 20 से 22 जून के बीच मानसून कानपुर आ सकता है। रविवार को 22 दिन के बाद पारा सामान्य औसत 41.2 डिग्री से 1.1 डिग्री अधिक हो गया। गर्म और शुष्क हवाओं ने दोपहर में माहौल में नमी की मात्रा कम कर दी।
विज्ञापन

Weather Update: Sunday was the hottest day in June, temperature crossed 42 degrees
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीएसए की मौसम वेधशाला में सुबह माहौल में 57 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। दोपहर को जब गर्म हवाएं तेज हुईं तो नमी का प्रतिशत 31 हो गया। 50 प्रतिशत से कम नमी सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा है। आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि 16 मई को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक गया था। 18 मई को तापमान 42.2 डिग्री रहा था। वर्ष 2024 में आठ जून को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा था।

 
विज्ञापन

Weather Update: Sunday was the hottest day in June, temperature crossed 42 degrees
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
11 जून तक झेलनी पड़ेगी तपिश और उमस
माैसम विभाग के अनुसार, 11 जून तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती जाएगी। साथ ही थार मरुस्थल से आने वाली सूखी हवाओं की वजह से नमी में भी कमी आएगी। बीच-बीच में अरब सागर की हवाएं आने से नमी भी बनी रहेगी। इससे तपिश और उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ेगी। इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

 
विज्ञापन

Weather Update: Sunday was the hottest day in June, temperature crossed 42 degrees
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
12 जून के बाद चक्रवाती हवाओं से बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 12 जून के बाद कई मौसमी प्रणालियां बनेंगी। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे मानसून आगे बढ़ना शुरू होगा। अधिक मात्रा में समुद्री नमी लेकर आने वाली हवाओं का आना शुरू होगा। इससे बादल बनेंगे और कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed