{"_id":"6a43d939a685272eac01e773","slug":"weather-update-pre-monsoon-rain-causes-9-degree-temperature-drop-in-kanpur-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर में प्री मानसूनी बारिश से नौ डिग्री गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर में प्री मानसूनी बारिश से नौ डिग्री गिरा पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Tue, 30 Jun 2026 08:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:28 PM IST
सार
Weather Update: सुबह और दोपहर दोनों में नमी 70 फीसदी से अधिक रही। सीएसए की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
कानपुर में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्री मानसूनी बारिश और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मंगलवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री नीचे आ गया। लू खत्म हो गई लेकिन उमस बनी हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मंगलवार सुबह प्री मानसूनी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री से उतरकर 31.3 डिग्री पर आ गया। यह 30 जून के सामान्य औसत अधिकतम तापमान से 5.6 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से 1.4 डिग्री घटकर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्म हवा तो नहीं चली लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट वेव संबंधी इस सीजन की आखिरी बुलेटिन जारी कर दी।

इसके साथ ही माहौल में नमी का प्रतिशत बढ़ गया। सुबह की नमी 23 प्रतिशत से बढ़कर 63 से 86 पर पहुंच गई। दोपहर को नमी का 37 प्रतिशत बढ़कर 40 से 77 प्रतिशत हो गई।
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच दिन तक हल्के और मध्यम बादल छाए रहने, तेज हवाओं के साथ हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है। नमी का प्रतिशत अधिक होने पर बारिश होने लगेगी।
तापमान
अधिकतम-31.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.4 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम-31.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.4 डिग्री सेल्सियस